7 सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए 7 घरेलु नुस्खें

Articles

एक अच्छी खबर है कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हे प्राकर्तिक दर्द निवारक कहते हैं | और इसे भी अच्छी खबर ये हैं कि ये सभी ही आपके किचन में मौजूद हैं | विटामिन, मिनरल और सभी पोषक तत्वों से भरपूर ये खाने की चीज़े रोज की छोटी-मोटी मुश्किलों को दूर कर सकती हैं | अगर कोई गंभीर रोग हैं तो डॉक्टर को दिखाने में ही समझदारी हैं | पर आम समस्यायों के लिए इन 7 असदार घरेलु नुस्खों पर आँख बंद कर विश्वास किया जा सकता हैं –

1.एक्ज़ीमा के लिए ओटमील

हम बिल्कुल समझते हैं कि बच्चों को ओटमील बिल्कुल नहीं पसंद, आपको भी ओटमील कुछ ज्यादा नहीं भाते | हम आपको ओटमील ब्रेकफास्ट में खाने के लिए नहीं कह रहे | पर ये ओटमील में होते हैं फाइटोकेमिकल जिसमे एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं |

पहला नुस्खा
• 1/3 कप ओटमील को अच्छे से ग्राइंडर में पीस कर एक पाउडर बना लें
• अब इस पाउडर को गुनगुने पानी में डाले और तब तक मिलाते रहे जब तक पानी का रंग दूधिया ना हो जाएं |
• अब इस पानी से नहा लें और तुरंत पाए खुजली और जलन से आराम |

दूसरा नुस्खा
• 1/4 कप ओटमील लें
• पानी मिलाकर एक गाड़ा पेस्ट बना लें
• अब इसे प्रभावित क्षेत्र पर 10 मिनट तक लगा रहने दे, बहुत आराम मिलेगा |

2.आँखों की सूजन के लिए खीरा

आपको ये जानकार हैरानी होगी कि खीरा आइस पैक से ज्यादा असरदार होता हैं | सुनने में अजीब लगेगा लेकिन खीरे के टुकड़ो को अपनी आँखों पर लगाने से पफ्फी आईज से छुटकारा मिलता हैं और आप लग सकते हैं एक दम फ्रेश | यही कारण हैं कि पार्लर में फेशियल और क्लीन्सिंग करते हुए आपकी आँखों को आराम देने के लिए खीरे का यूज़ किया जाता हैं | खीरा में 95% होता हैं पानी और ये देता हैं आँखों को ठंडक | खीरे के गोल-गोल टुकड़ो का आकार भी फिट बैठता हैं आपकी आँखों पर |

3.हिचकी के लिए चीनी

हिक.. हिक.. हिक… हिचकी तुरंत रोकने का एक सबसे बढ़िया तरीका हैं अपने जीभ के नीचे एक चम्मच चीनी रखना | चीनी से वेगस तंत्रिका का ध्यान बंटता हैं जिससे शरीर हिचकी लेना भूल जाता हैं | वेगस तंत्रिका का काम हैं इन्द्रियों सम्बंधित जानकारियों को शरीर के बाकी अंगो तक पहुँचाना | जब हिचकी आने के दौरान आप चीनी खाते हैं तो ये तंत्रिका दिमाग को समझाती हैं कि हिचकी से और ज्यादा जरूरी कुछ हो रहा हैं |

4.बदहजमी के लिए प्रूंस

प्रूंस होते हैं सूखे हुए बेर जैसे जिसमे होते हैं अघुलनशील फाइबर | अपच होने के दौरान डॉक्टर हमेशा प्रूंस लेने की सलाह देते हैं क्योकि अघुलनशील फाइबर पानी में नहीं घुलते और भारीपन कर शरीर पर ज्यादा दबाव बनाते हैं जिससे आपका पेट खुलता हैं और पाचन ठीक होता हैं |

5.एसिडिटी/सीने में जलन के लिए सेब

वैसे तो गैस और हार्ट बर्न से बचने का सबसे अच्छा इलाज हैं फ्राइड फ़ूड, सोडा और ज्यादा नमक के खाने को साफ़ ना | लेकिन फिर भी किसी कारणवश आपको एसिडिटी की शिकायत होती हैं तो सेब हैं इसका हल | सेब में होता हैं पेक्टिन -एक घुलनशील फाइबर जो शरीर में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को सोख्ता हैं |

6.ड्राई स्किन के लिए सी साल्ट (समुद्री नमक )

क्या आप अपनी कोहनी, घुटनों और एड़ियों पर होने वाले खुरदुरे दाग-धब्बो से परेशान हैं | कोई जरूरत नहीं हैं मार्किट में मिल रहे महंगे स्किन-केयर प्रोडक्ट्स की | आप घर में ही सी साल्ट से स्क्रब बना सकते हैं | समुद्री नमक के मोटे दाने ड्राई स्किन को साफ़ करने में मदद करते हैं |

कैसे बनाये स्क्रब?

• 1 कप सी साल्ट में 1/2 कप नारियल का तेल मिलाएं
• ध्यान रहे ये मिक्सचर गीले मिट्टी की तरह हो, पानी की तरह नहीं
• स्क्रब को संवेदनशील जगह पर ना लगाएं जैसे चेहरे पर

7.इन्फेक्शन के लिए हल्दी

हल्दी को अगर घाव भरने का दूसरा नाम कहे तो गलत नहीं होगा | इन्फेक्शन से बचने के लिए हल्दी हज़ारो सालों से काम में लायी जाती हैं | इसका सारा श्रेय जाता हैं इसके एक मुख्य घटक- करक्यूमिन को | इनमे होते हैं बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण | अगर आपके फर्स्ट-एड किट में एंटीबायोटिक ख़त्म हो गयी हैं तो हल्दी पर विश्वास रखें |

 

चित्र स्त्रोत -Almanac.com, Birmingham mail, The independent,Hindustan Times, Food to live, Grist, Reader digest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *