ईज़ी और क्रिएटिव रंगोली डिज़ाइन

Articles

 

दीपों का त्यौहार, घर की साजो-सजावट, लक्ष्मी जी को निमंत्रण, मिठाई की मिठास,अपनों का साथ, समृद्धि और सुख को बुलावा… दिवाली का त्यौहार कई एहसास जाहिर करता हैं | लेकिन एक बहुत ही एहम बात हम भूल रहे हैं जिसके बिना शायद ये त्यौहार अधूरा हैं | रंगोली ! रंगोली रंगो के द्वारा दर्शाता हैं आपकी ख़ुशी ! तो बहुत हो गए बोरिंग डिज़ाइन, अब बारी हैं कुछ क्रिएटिव होने की |

1.गुलाबों की झड़ी

ये क्रिएटिव डिज़ाइन दिखने में तो ऐसा लगता है जैसे कोई प्रोफेशनल ही इसे बना सकता है | लेकिन घर के सामान के साथ बहुत ही आसानी से बन जाएगा ये फ्लोर पर फूलों की गोलाकार चादर जैसे दिखने वाला ये डिज़ाइन | वीडियो देखे और बना दे इस बार कुछ डिफरेंट !

2. इंद्रधनुषी फूल पंख वाला मोर

वैसे तो आपने कई मोर वाले डिज़ाइन की रंगोलियां देखी लेकिन ये इंद्रधनुषी रंगो से बना मोर खूबसूरती की मिसाल है और इस वीडियो को देखने के बाद इसे बनाना है और आसान | तो किचन का सामान ही बनेगा रंगोली बनाने के उपकरण |

3. शुभ कलश रंगोली

अगर रंगोली में हो कलश का आगमन तो सब कुछ शुभ ही होगा | कलश और दिये के संगम से बनी ये रंगोली दिवाली के हर्षोउल्लास का प्रतीक है |

4. ॐ गणपति रंगोली

जब रंगोली में मोर, गणेश या किसी मुश्किल डिज़ाइन को बनाने की बात आती है तो हम सब अपने हाथ खड़े कर देते है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप ॐ से ही बना सकेंगे गणेश | रंगोली बनाने वाले को मानना पड़ेगा !

5. ब्यूटीफुल कंघी रंगोली

इसका नाम ऐसा इसीलिए है क्योंकि कंघी का इस रंगोली में बहुत बड़ा योगदान है | बोल्ड रंगो का ये मिलाजुला संगम फर्श पर एक बहुत ही भव्य आकृति बनाता है |

 

चित्र स्त्रोत- पिनटेरेस्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *