बच्चे बहुत ही मनमौजी होते है जब उनके खाने की बात आती है | एक दिन एक सब्जी उनको इतनी पसंद आती है कि प्लेट खाली होते देर नहीं लगती तो दूसरे दिन वही खाने की चीज़ पर वो नाक चिढ़ाते नज़र आते है | हर माँ अपने बच्चे को अच्छे से अच्छा खाना खिलाती है फिर भी लोग ये कहते बाज नहीं आते “बच्चा कितना पतला है, कुछ खिलाती नहीं ? मुश्किल ये है कि बच्चो को भूख नहीं लगती | मैंने तो ये सब बहुत सुन लिया और अपने बच्चे की भूख बढ़ाने का एक मैजिक फार्मूला निकाला |ताकि उसे मिले भरपूर नुट्रिशन |
अगर आपका बच्चा भी आपको खाना खाते समय अपने पीछे भगाता है तो ये पोस्ट है सिर्फ आपके लिए |
भूख कम लगने के मुख्य कारण
• बदहजमी और पाचन शक्ति में रुकावट
• खाने के बीच में सही अंतराल ना होना
• खांसी, जुकाम या बुखार की शिकायत
• ज़िंक की कमी, क्योंकि जिंक कुछ ऐसे एसिड बनाने में सक्षम होती है जिससे शरीर का पाचन तंत्र ठीक रहता है |
• खेल-कूद या एक्सरसाइज ना करना
• आयरन की कमी, जिससे भूख पर ही नहीं बल्कि दिमागी और शारीरिक विकास पर भी बुरा असर पड़ता है |
बच्चो की भूख को बढ़ाने के असरदार उपाय
1. नाश्ता हो राजा की तरह
रातभर की अच्छी नींद के बाद एक हेअल्थी ब्रेकफास्ट आपके शरीर के मेटाबॉलिज़्म को ही नहीं बल्कि भूख को भी बढ़ाता है | सबुह का संतुलित नाश्ता आपको देता है पूरे दिन की एनर्जी | ये कोई नयी खोज नहीं बल्कि एक मम्मी का ट्राइड एंड टेस्टेड फार्मूला है |
2.थोड़ा ब्रेक तो ले लो
अगर बच्चा हर कुछ मिनटों के बाद कभी बिस्किट, कभी चिप्स या कभी किसी चुटुर-मुटुर चीज़ को खायेगा तो भूख कैसे लगेगी ? बच्चे को असल भूख का एहसास होने दे | मतलब 2 से 3 घंटे का अंतराल है जरूरी |
3.दूध भोजन नहीं
बड़े-बूढ़े दूध पीने पर खूब जोर देते है लेकिन जरुरत से ज्यादा दूध पीने से भूख मरती है | जब बच्चे स्नैक्स या फिलर के रूप में दूध लेते है तो इसका सीधा-सीधा असर पड़ता है उनके अगले पहर के भोजन पर | इससे अच्छा डेरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, पनीर या लस्सी पर ज़ोर दे |
4.आयरन और जिंक है बेहद जरूरी
आयरन से भरपूर भोजन जैसे पालक, हरी सब्जियाँ, चुकुन्दर,टोफू या भीगे हुए नट्स बच्चे को खिलाएं और साथ में हो विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थ क्योंकि ये आयरन को पचाने में सहायक होते है | तो सब्जियाँ या रोटी बनाने के लिए आयरन पैन का इस्तेमाल करें | जिंक चाहे भूख नहीं बढ़ाता लेकिन बच्चो के विकास और इम्युनिटी के लिए इसका होना जरूरी है | शरीर में जिंक की मात्रा में ज़रा से कमी,वजन में गिराव, भूख कम लगना और इन्फेक्शन को आमंत्रण देने जैसा होगा |
5.खाना जो बढाए आपके बच्चे की भूख
• सब्जियों या पराठे बनाने में अजवाइन का प्रयोग करें या फिर अजवाइन का पानी है रामबाण |
• अनार या अनार का जूस के भूख बढ़ाने में कहने ही क्या क्योंकि ये लिवर को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ बच्चो के पेट के कीड़े भी मारता है |
• बच्चों को छांछ दें और फ्लेवर के लिए उसमे मिलाये पीसी हुई पुदीने की पत्तियाँ |
• मूंगफली कोई आम चीज़ नहीं इसे नट्स का राजा भी कहा जाता है क्योंकि इसमें होते है प्रोटीन और भूख बढ़ाने के गुण |
• दही है प्रोबिओटिक्स और कैल्शियम का खज़ाना |
• सादे पानी की जगह बच्चों को दें शिकंजी जो करता है भूख को दुगना |
• भीगे हुए नट्स जैसे बादाम, अखरोट या खजूर बढ़ाते है वजन |
• भूख बढ़ाने में मखानो को कभी ना भूले |
• पपीते में होते है विटामिन A, C, E और जो बच्चों को तंदरुस्त बनाता है |
6.खाना खाते हुए या खाने के तुरंत बाद पानी नहीं
बच्चों के साथ तो ये बहुत ही आम है जैसे ही आपके उनके मुँह में एक निवाला डाला और उन्हें पानी पीने की तलब हो जाती है | ऐसा करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और बच्चा कम खाना खाता है | सुबह उठते ही सबसे पहले बच्चों को पानी पीने को कहे | मैजिक फार्मूला है खाना खाने से आधे घंटे पहले बच्चे को पानी दें और खुद ही देख ले उसकी डाइट में फर्क |
7.खेल-कूद और एक्सरसाइज का कोई विकल्प नहीं
खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब – ऐसा बिल्कुल भी नहीं है | शरीर और दिमागी विकास के लिए खेलना-कूदना भी बहुत जरूरी है | अपना बचपन याद करें जब आप 2 घंटे पार्क में खेलने के बाद “मम्मी कुछ खाने को दो ” कहते हुए भागे आते थे |
चित्र स्त्रोत-UChealth,grimwire,feedingmykid,algaecal,firstcry parenting, unlockfood.ya, good habits for life, buzymummy